{"_id":"60707d228ebc3e8d3054645f","slug":"panchyaat-election-raibaraily-news-lko5733739128","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भीक होकर करें मतदान, प्रलोभन देने वाले की करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भीक होकर करें मतदान, प्रलोभन देने वाले की करें शिकायत
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाने में शुक्रवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में उम्मीदवारों की बैठक हुई। इसमें पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक बनाने पर चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
किसी के प्रलोभन में न आए। अगर कोई ऐसा करे तो उसकी शिकायत करें। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि प्रत्याशी चुनाव कराने में प्रशासन की मदद करें। किसी मतदाता को डराएं नहीं बल्कि उसे मतदान के लिए प्रेरित करें। क्षेत्राधिकारी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि उम्मीदवार प्रचार के साथ मास्क लगाने को मतदाताओं को प्रेरित करें।
विज्ञापन
इससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है। कोतवाल अनिल सिंह ने कहा कि उम्मीदवार शांतिपूर्ण चुनाव कराकर बैसवारी की परंपरा को कायम रखें। इस मौके पर उपनिरीक्षक नारायण कुशवाहा, उमेश यादव, आरती वर्मा, शिवपाल, अब्दुल कादिर, रामू सिंह व लल्ला सिंह आदि मौजूद रहे।