{"_id":"68b736a5685c1fb1f006b528","slug":"panchayat-assistants-will-soon-get-mobiles-for-crop-survey-raebareli-news-c-102-1-stp1003-139541-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: क्राॅप सर्वे के लिए पंचायत सहायकों को जल्द मिलेंगे मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: क्राॅप सर्वे के लिए पंचायत सहायकों को जल्द मिलेंगे मोबाइल
Tue, 02 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। विकास खंड सभागार में मंगलवार को पंचायत सहायकों की बैठक हुई। बैठक में एडीओ पंचायत इकराम अली ने कहा कि किसानों के खेतों में जाकर गाटा संख्या व खसरा की पड़ताल करनी है तथा खरीफ की फसलों का क्राॅप सर्वे कर कृषि विभाग के एप पर अपलोड करना अनिवार्य है।
बैठक में पंचायत सहायक ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार सहित अमित प्रकाश, राम सचेंद, खुशबू देवी, अंकिता शर्मा, विनीता तिवारी, निधि यादव ने क्राप सर्वे का विरोध जताते हुए अपनी मांगें रखीं।
उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य के लिए उन्हें सरकारी मोबाइल, इंटरनेट की व्यवस्था और विशेषकर महिला सहायकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है। बैठक में पंचायत सहायकों ने मांग पूरी न होने तक सर्वे कार्य शुरू न करने का निर्णय लिया। एडीओ पंचायत इकराम अली ने बताया कि सभी पंचायत सहायकों को जल्द ही मोबाइल मिल जाएंगे।