फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchaayat election

ब्लॉक प्रमुख की 11 सीटों पर भाजपा व पांच पर निर्दलीयों का कब्जा

Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
panchaayat election
रायबरेली। जिले के 13 ब्लॉकों में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। दोपहर बाद मतगणना कराई गई। अमावां सीट से सदर विधायक अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह और हरचंदपुर से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के बेटे पीयूष प्रताप सिंह विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किए गए। पांच भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस कारण 11 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की पांच सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया, जबकि सपा के खाते में दो सीटें गईं। शिवगढ़ में हंगामे के बाद रिकॉउंटिंग कराई गई। दोनों प्रत्याशियों के बराबर मत होने पर लॉटरी के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 18 ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। पांच ब्लॉकों में निर्विरोध चुनाव होने के कारण 13 ब्लॉकों में शनिवार सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक एक-एक करके बीडीसी ने ब्लॉकों में पहुंचकर मतदान किया।
कई ब्लॉकों में मतदान के दौरान बीडीसी को लेकर कहासुनी और हंगामे की भी स्थिति रही। दोपहर तीन बजे तक मतदान के बाद ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना कराई गई।
आधे ही घंटे में सभी ब्लॉकों का रिजल्ट आ गया, लेकिन शिवगढ़ में एक वोट को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। रिकॉउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी हनुमंत प्रताप सिंह व शिल्पा सिंह को बराबर वोट मिले।

लॉटरी कराने के बाद हनुमंत सिंह को विजयी घोषित किया गया। घोषित नतीजों में जिले की 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली है। दो सीटों पर सपा ने जीत दर्ज कराई। पांच सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।
ये बनें ब्लॉक प्रमुख
ब्लॉक निर्वाचित पार्टी का नाम
अमावां वैशाली सिंह निर्दलीय
राही धर्मेंद्र यादव निर्दलीय
हरचंदपुर पीयूष प्रताप सिंह भाजपा
ऊंचाहार सत्यभामा मौर्या निर्दलीय
रोहनियां राकेश सिंह निर्दलीय
डलमऊ शिवराम भाजपा
सलोन अंजू कुशवाहा भाजपा
छतोह संगीता निर्दलीय
सतांव आशवेंद्र सिंह भाजपा
खीरों अनिल सिंह भाजपा
सरेनी विभा सिंह निर्दलीय
लालगंज शिवानी सिंह सपा
शिवगढ़ हनुमंत सिंह भाजपा
जगतपुर दलबहादुर सिंह भाजपा (निर्विरोध)
गौरा सविता मौर्या भाजपा (निर्विरोध)
डीह मिथलेश भाजपा (निर्विरोध)
महराजगंज राजकुमार भाजपा (निर्विरोध)
बछरावां अमन सिंह भाजपा (निर्विरोध)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed