{"_id":"69fce7b334a7b1492d04aa3c","slug":"oxygen-supply-found-poor-in-icu-raebareli-news-c-101-1-slko1033-157269-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आईसीयू में बदहाल मिली ऑक्सीजन की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आईसीयू में बदहाल मिली ऑक्सीजन की आपूर्ति
Fri, 08 May 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 08 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में संचालित आईसीयू में ऑक्सीजन का संकट है। बृहस्पतिवार को डीएम सरनीत कौर ब्रोका अस्पताल की सेहत जांचने पहुंचीं तो आईसीयू में ऑक्सीजन आपूर्ति बदहाल मिली। इस कारण वेंटिलेटर भी मानक के अनुरूप संचालित नहीं मिले। डीएम ने नाराजगी जताते हुए आईसीयू में पर्याप्त प्राणवायु की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड दो के सामने टूटे पड़े बेड, आलमारी, कुर्सी, मेज और कंसंट्रेटरों को देखते डीएम ने पूछा-इतना कबाड़ क्यों रखा है। डीएम को जानकारी दी गई कि अपर निदेशक के निर्देश के बाद कबाड़ का निस्तारण होगा। डीएम ने कहा तत्काल कबाड़ को निस्तारित कराकर सूचना दें।
बृहस्पतिवार को डीएम सबसे पहले जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचीं। यहां आए गंभीर मरीजों का हाल जाना। फॉर्मासिस्ट अमर सिंह ने भर्ती हो रहे मरीजों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। यहां बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। मरीजों से पूछा कि चिकित्सक बाजार से दवाएं तो नहीं लिख रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम ने अस्पताल में साफ-सफाई, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन, हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. बीआर यादव, सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
डीएम ने कहा कि जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। आईसीयू में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने का मामला मिला। ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर निर्देशित किया गया है। इमरजेंसी से मरीजों को वार्डों में जल्द भेजने के लिए भी कहा गया।