{"_id":"60b5225e8ebc3e99b62c9fe0","slug":"oxygen-plant-started-in-l-2-raibaraily-news-lko5804141157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-2 में ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल-2 में ऑक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पिछले दो महीने में ऑक्सीजन की कमी से मरीज बेहाल रहे। यहां तक कि अस्पतालों में भी मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। ऑक्सीजन की कई गुना डिमांड बढ़ने के बाद शासन-प्रशासन ने जिले में अब ऑक्सीजन की उपलब्धता को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है।
रेलकोच के एल-2 अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन उत्पादन का काम शुरू हो गया है। प्रति मिनट 225 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन करने का प्लांट शुरू हो गया है। अब एल-2 में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अप्रैल महीने के दूसरे पखवारे में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की बहुत जरूरत पड़ी थी। सिलेंडरों के माध्यम से ऑक्सीजन लाकर मरीजों को मुहैया कराया गया। इस दौरान बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। शासन की मंशा पर जिले में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए रेलकोच के एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि यह प्लांट तैयार होने के साथ ही काम करना शुरू कर दिया है। प्लांट में 225 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता है। एक साथ 50 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम जल्द ही शुरू होगा। सीएचसी रोहनियां और डीह में भी जल्द ही पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होगा।
इसके अलावा छतोह क्षेत्र के राजकली अस्पताल में संचालक की ओर से स्वयं ऑक्सीजन लाइन बिछवाने का काम चल रहा है। आगे आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन के बंदोबस्त कराए जा रहे हैं।
वर्तमान समय में जिला अस्पताल में करीब 300 मरीजों को भर्ती करने के लिए बेडों के बंदोबस्त हैं। करीब 100 बेड और बढ़ाने का प्रस्ताव है। जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बेडों को बढ़ाया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि भविष्य में खतरों को देखते हुए बेडों और ऑक्सीजन के पर्याप्त बंदोबस्त किए जा रहे हैं।