फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   oxegen

एक सिलेंडर के सहारे दो जनपदों के रोगियों की जिंदगी, ऊंचाहार सीएचसी में हो रही लापरवाही

Sun, 25 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
oxegen
ऊंचाहार (रायबरेली)। सीएचसी ऊंचाहार अव्यवस्था से जूझ रही है। ऑक्सीजन का सिलेंडर खत्म हैं। लोगों की जिंदगी बस एक ही सिलेंडर के सहारे है। साथ ही समय पर एंबुलेेंस भी नहीं आती। ऐसे में रोगियों को जिला अस्पताल रेफर करना मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन

ऊंचाहार सीएचसी में ब्लॉक क्षेत्र के अलावां रोहनियां ब्लॉक, जगतपुर ब्लॉक व प्रतापगढ़ जिले के कालाकांकर ब्लॉक के लोग अपना इलाज कराने आते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की उदासीनता के चलते सीएचसी में संसाधनों की कमी है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन के लगभग 10 सिलेंडर हमेशा मौजूद रहते थे, लेकिन एक सप्ताह पहले नौ सिलेंडर खत्म हो चुके हैं। बस एक सिलेंडर के सहारे पर मरीजों की जिंदगी चल रही है। बताते हैं कि सीएचसी के लिए तीन 108 एंबुलेंस आवंटित हैं, लेकिन एक एंबुलेंस क्षेत्र के बाबूगंज पीएचसी व दो अरखा पीएचसी में खड़ी रहती हैं। फोन करने के दो से तीन घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों की जिंदगी बचा पाना मुश्किल हो गया है। विभाग को पत्र लिखकर ऑक्सीजन दवा आदि की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है। यही कारण है कि लोगों को प्राथमिक उपचार भी नही मिल पा रहा है। मजबूरन लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि सिर्फ एक ऑक्सीजन सिलेंडर बचा है। विभाग को ऑक्सीजन व दवा के लिए मांग पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed