फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Outstanding women honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

Sun, 26 Dec 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Outstanding women honored
रायबरेली। सतांव विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नकफुलहा में शनिवार को मिशन शक्ति जागरूकता एवं सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमावां वैशाली सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान से नवाजा। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। लक्ष्मी व उमा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
छात्राओं ने बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रा प्रमोदिनी ने झांसी की रानी पर आधारित गीत कलात्मक और नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली सविता सिंह, ललिता देवी, प्रकाशिनि पांडेय, श्वेता सिंह, मिथलेश यादव, सुमनलता वर्मा, प्रतिभा सिंह, रेणुका मिश्रा, शालिनी सिंह, वंदना कुशवाहा, ज्ञानवती शर्मा, मंजू देवी आदि शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चों को सिखाएं व पढ़ाएं
रायबरेली। नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर एवं प्राथमिक विद्यालय प्रकाश नगर में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्री-प्राइमरी शिक्षा पर चर्चा की गई। बच्चों को खेल-खेल में सिखाने और पढ़ाने की बात कही गई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय वीरेंद्र कनौजिया, परशुराम वर्मा, संध्या श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed