फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Out-of-control trailer crashes into a house after smashing through shops

Raebareli News: अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों को तोड़ता हुआ घर में घुसा

Mon, 05 Oct 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 05 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control trailer crashes into a house after smashing through shops
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा कस्बे में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में घुसा
सतांव। मलिकमऊ चौबारा कस्बे में रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों को तोड़ता हुआ एक मकान में जा घुसा। हादसे में चार दुकानों में रखा सामान नष्ट हो गया, जबकि मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकानों और मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज क्षेत्र के रामदीन का पुरवा गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह का रायबरेली-गुरुबख्शगंज मार्ग पर मलिकमऊ चौबारा में मकान है। मुख्य मार्ग से सटी उनकी दो दुकानें हैं। बगल में सुनीता साहू की भी दो दुकानें हैं। शनिवार रात करीब दो बजे रायबरेली की ओर से गुरुबख्शगंज की तरफ जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर चंद्रप्रकाश सिंह की दुकानों को तोड़ता हुआ मकान में जा घुसा।
विज्ञापन


हादसे में राज फास्ट फूड, सुनीता साहू की फास्ट फूड दुकान, जनरल स्टोर और फल की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकानदारों के मुताबिक हादसे में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान हुआ है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक और हेल्पर वाहन छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रेलर को गुरुबख्शगंज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ितों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया चालक को नींद आने से हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed