{"_id":"6f44c023e29333752b2d12329a1af4d8","slug":"orders-to-action-against-headmaster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में हेडमास्टर पर कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में हेडमास्टर पर कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने बीईओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ओई गांव निवासी सोफिया बानो, जय कुमारी, अजमतुननिशां आदि ने अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र देकर प्राथमिक स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर प्रियंका सोनी पर कार्रवाई की मांग की थी।
आरोप लगाया कि ड्रेस वितरण में मानकों को ध्यान में नहीं रखा गया। एमडीएम भी मानक के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा है। शिकायत पर गंभीर रुख अपनाते हुए एडी ने बीएसए को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि बीईओ को जांच सौपी गई है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।