फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Opposition fears losing their vote bank: Deputy CM

विपक्षियों को अपना वोट बैंक खिसकने का डर: डिप्टी सीएम

Wed, 25 Aug 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition fears losing their vote bank: Deputy CM
रायबरेली। उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बुधवार को विपक्षी दलों के नेताओं से नाराज दिखे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में सपा व कांग्रेस के बड़े नेताओं के न आने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षियों को अपना वोट खिसकने का डर है।
विज्ञापन

कल्याण जी राम मंदिर अभियान के प्रणेता थे। वह सर्वव्यापी थे व आम जनता से जुड़े हुए थे। वोट की राजनीति के कारण ही शायद विपक्षी अंतिम विदाई देने नहीं आए। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में उज्ज्वला-2 योजना के तहत महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन वितरण के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम डॉ. शर्मा ने कहा कि देश में सात करोड़ से अधिक कोरोना का टेस्ट करने वाला उत्तर प्रदेश इकलौता राज्य है। तीसरी लहर को देखते हुए 336 ऑक्सीजन प्लांट शुरू करा दिए गए हैं। दो सौ से अधिक प्लांट जल्द ही काम करना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के खतरे के बीच भी बाहर की कंपनियों ने प्रदेश में 56 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में ही 11 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था 22 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था बन गई है जो देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है।
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को सबसे पहले बचत भवन में समता, अनीता, सुमन, नगमा, सुशीला, बेबी, रीता, ममता, वसीमा बानों, अपूर्वा सोनकर, सावित्री, दया कुमार, सरोजनी व प्रीती को महिलाओं योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन दिया। इसके बाद उन्होंने एनआईसी में सीएम योगी आदित्यनाथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान अमीना, शिवदुलारी, शिखा, निशा, सविता व किरन को गैस कनेक्शन दिया।
एनआईसी में सभी ने सीएम के मन की बात भी सुनी। इस मौके पर विधायक उमेश द्विवेदी, रामनरेश रावत, एमएलसी दिनेश सिंह, डीएम वैभव श्रीवास्तव, सीडीओ ईशा प्रिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, एआरओ सुरेश कुमार, एआरओ अनिल कुमार व आलोक कुमार आदि अधिकारी व नेता मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बचत भवन में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। चर्चा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने भाजपा नेताओं से बात की और अभी से तैयारियों में जुटने व आम लोगों की समस्याओं के निराकरण की सलाह दी।
बैठक में कई नेताओं ने समस्याएं व शिकायतें भी डिप्टी सीएम के सामने रखीं। इस दौरान पूर्व विधायक गजाधर सिंह, सभासद पूनम तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, अनीता श्रीवास्तव, मीना पांडेय आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सतांव ब्लॉक क्षेत्र के सोइठा गांव में बीसी सखी के लिए चयनित अर्चना को बुधवार को पुलिस कर्मियों ने डिप्टी सीएम से मिलने नहीं दिया। महिला का आरोप है कि उसका चयन बीसी सखी के रूप में छह महीने पहले होने के बाद ही अब तक उसे योजना जोड़ा नहीं गया है। उसके मोबाइल एप को भी बंद कर दिया गया है। महिला ने मानदेय दिलाने के साथ ही बीसी सखी का काम दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed