{"_id":"68b5fad17e961e30fc0e730d","slug":"opium-worth-rs-7-lakh-recovered-two-smugglers-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-140122-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सात लाख की अफीम बरामद, दो तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सात लाख की अफीम बरामद, दो तस्कर पकड़े
Tue, 02 Sep 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में अफीम तस्कर।
रायबरेली। एसटीएफ लखनऊ और बछरावां पुलिस की संयुक्त टीम ने सात लाख कीमत की अफीम बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर झारखंड से अफीम खरीदकर पंजाब बिक्री करने जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों को रविवार रात 11 बजे ही पकड़ा था, लेकिन इसका खुलासा सोमवार शाम आठ बजे किया।
एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक संतोष कुमार और बछरावां कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थार से अफीम लादकर झारखंड से पंजाब ले जाई जा रही है। सूचना पर टीम ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर टोल प्लाजा के पास घेराबंदी करते हुए चार पहिया वाहन को रोककर चेकिंग की।
इस दौरान चार पहिया वाहन से 1046 ग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। चार पहिया सवार हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के महडौरा पिपरी गांव निवासी करनवीर सिंह, हटिया मझिगवां निवासी अंश शुक्ला को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
बछरावां कोतवाली प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए तस्कर मूलरूप से पंजाब प्रांत के रहने वाले थे, लेकिन काफी समय से हरदोई में रहकर अफीम तस्करी का कार्य करते हैं। तस्करों के पास से बरामद चार पहिया वाहन पंजाब की थी, लेकिन इसमें लखनऊ जिले का नंबर लगाकर फर्राटा भर रहे थे। तस्कर करनवीर सिंह शाहजहांपुर जिले में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में पहले से ही फरार था। तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।