फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Open round counseling postponed due to fire incident in Delhi AIIMS, Date increased

दिल्ली एम्स में आग की घटना से ओपेन राउंड काउंसलिंग स्थगित, डेट बढ़ी

Tue, 20 Aug 2019 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Open round counseling postponed due to fire incident in Delhi AIIMS, Date increased
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सभी सीटों को भरने के लिए 20 अगस्त को होने वाली ओपेन राउंड काउंसलिंग की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

अब 26 व 27 अगस्त को काउंसलिंग होगी। इसके अलावा डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक 10 संकायों के चिकित्सकों ने यहां आकर जॉइन कर लिया है। सभी चिकित्सकों को 23 अगस्त तक जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एम्स में इसी माह के आखिरी सप्ताह से एमबीबीएस की पढ़ाई का पहला बैच शुरू होने वाला है। पहले बैच में 50 सीटें लॉक होनी हैं। दाखिले के लिए तीन चरण की काउंसलिंग पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीटें कंफर्म करने के लिए 20 अगस्त को ओपेन राउंड काउंसलिंग की तारीख तय की गई थी। दो दिन पहले दिल्ली एम्स में आग लगने की घटना के बाद ओपेन राउंड काउंसलिंग में बढ़ा दिया गया है।
अब ओपेन राउंड काउंसलिंग 26 व 27 अगस्त को होगी। इसके अलावा 24 संकायों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 अगस्त तक सभी डॉक्टरों को यहां आकर जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं।
अब तक 10 डॉक्टरों ने जॉइन कर लिया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि एम्स दिल्ली में आग की घटना के कारण 20 अगस्त को होने वाली ओपेन राउंड काउंसलिंग की तारीख बढ़ा दी गई है।

अब यह काउंसलिंग 26 व 27 अगस्त को होगी। अब तक 10 डॉक्टरों ने यहां आकर जॉइन भी कर लिया है। महीने के अंत तक एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। पीजीआई चंडीगढ़ से जल्द ही तारीख तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed