फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   open murder case

महिला ने दुष्कर्म मामले में जेल भिजवाया तो बदला लेने के लिए किया था कत्ल, चार घंटे में ही हत्या आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
open murder case
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने महिला की हत्या में शामिल आरोपी को चार घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत कर महिला ने उसे जेल भिजवा दिया था। इससे वह महिला से खफा था और इसी वजह से उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। साथ ही वह महिला से एकतरफा प्यार करता था।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला को सोमवार रात गांव के ही रामखेलावन कुल्हाड़ी और लाठी से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू की थी।
विज्ञापन

चार घंटे में ही पुलिस ने आरोपी रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे प्रकरण पर लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका ने सात जनवरी 2020 को आरोप लगाया था कि उसने दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 16 जून 2020 को रामखेलावन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी थी।
इसके बाद 20 सितंबर 2020 को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। इस बीच आरोपी ने पैरवी कराकर जमानत करा ली। इसके बाद 2 नवंबर 2020 को जेल से छूटकर गांव आ गया। रामखेलावन ने कई बार महिला पर जोर जबरदस्ती की कोशिश की, अपने मकसद में असफल रहा।
सोमवार रात पहले उसने शराब पी। इसके बाद उसने महिला को जान से मारने का इरादा करते हुए उसके घर पहुंचा और कुल्हाड़ी व लाठी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
बेटे ने मां को बचाने की कोशिश की तो उसे भी घायल कर दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

अब बच्चों को देखने वाला कोई नहीं
मृतका के चार बच्चे हैं। उसके पति की करीब एक साल पहले दीवार के नीचे दबकर एक साल पहले मौत हो गई थी। अब महिला की हत्या के बाद उसके बच्चों की देखभाल करने वाला अब कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed