फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   open case

प्रेम-प्रसंग में हुआ था युवक का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
open case
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सिकंदरखेड़ा मजरे खुर्री गांव के रहने वाले सुनील कश्यप की हत्या की वारदात का पर्दाफाश हो गया है। प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या की गई थी। मृतक का आरोपी की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

मना करने के बाद भी मृतक युवती का साथ नहीं छोड़ रहा था। इसीलिए उसे गला दबाकर मार दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सिकंदरखेड़ा मजरे खुर्री गांव निवासी रमाकांत कश्यप ने सूचना दी थी कि उसका बेटा सुनील कश्यप (20) कहीं चला गया है। बीती 21 जून को सुनील का शव गांव के बाहर खेत में पाई गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। थानेदार राकेश सिंह घटना की जांच कर रहे थे। थानेदार ने पुलिस टीम के साथ घटना में शामिल गांव के ही रहने वाले महेश कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपी महेश ने बताया कि मृतक का उसकी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसको कई बार मना किया था कि वह उसकी बहन का साथ छोड़ दे, लेकिन वह उसकी बात नहीं मान रहा था।

इस पर उसने युवक की हत्या करने की ठानी थी। बीती 19 जून को उसे सुनील रास्ते में मिल गया। उसे बाइक में बैठाकर नदी के किनारे ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त की गई बाइक और मोबाइल को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed