फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One thousand children ran in mini marathon

मिनी मैराथन में दौड़े एक हजार बच्चे, योगराज-कुमकुम अव्वल

Sun, 12 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
One thousand children ran in mini marathon
रायबरेली। स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को एक दौड़ शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मिनी मैराथन कराई गई, जिसमें नगर क्षेत्र के लगभग एक हजार बालक-बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ. तहसीलदार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. विश्वजीत श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
अमृत महोत्सव समिति की ओर से स्टेडियम से शुरू हुई मिनी मैराथन पुलिस लाइन चौराहा, अस्पताल चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, नेहरू नगर, इंदिरा नगर पुलिस चौकी, जेल रोड होते हुए वापस स्टेडियम में समाप्त हुई।
विज्ञापन

मिनी मैराथन में बालक वर्ग से योगराज ने पहला, शुभम पटेल ने दूसरा, राहुल सिंह ने तीसरा, बालिका वर्ग से कुमकुम ने पहला, आंचल ने दूसरा, सोनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके पहले भारत माता की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागी बालक-बालिकाओं में काफी उत्साह दिखा। तहसीलदार सिंह ने कहा कि अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। हम सब भारत के 75वें स्वाधीनता वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले महापुरुषों को याद करते हैं।

विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि नई पीढ़ी को देश की स्वतंत्रता दिलाने में उन्हीं महापुरुषों का नाम याद होगा, जो हमारे पठन-पाठन में शामिल किए गए हैं।
साहित्य, पत्रकारिता, विज्ञान तथा सेवाओं के क्षेत्र में अनेकों देशभक्त ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। ऐसे लोगों का स्मरण इस कार्यक्रम के जरिए कर रहे हैं। संचालन प्रवेश नारायण एवं अजय सिंह ने किया। दौड़ की व्यवस्था में धनंजय पांडेय, अजय, जितेंद्र सिंह, यतेंद्र, विश्व प्रकाश, आशुतोष गुप्ता, मनीष ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed