{"_id":"5ef62c6f8ebc3e42d74e8bc7","slug":"one-more-corona-patient-in-raibaraily-raibaraily-news-lko5278745129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व विधायक का भाई कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल का एक्सरे ब्लॉक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व विधायक का भाई कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल का एक्सरे ब्लॉक सील
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष में कार्यरत वार्ड ब्वाय कोरोना संक्रमित पाया गया है। वार्ड ब्वाय सपा के एक पूर्व विधायक का सगा भाई है। बीती 23 जून को आशंका होने पर कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। शुक्रवार को एसजीपीजीआई से जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। हॉस्पिटल में एक्सरे कक्ष स्थित ब्लॉक को सील कर दिया गया है। साथ ही संक्रमित वार्ड ब्वाय को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है।
जिले की एक विधानसभा सीट से सपा से दो-दो बार विधायक रह चुके का भाई जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर काम करता है। वर्तमान समय में वह एक्सरे कक्ष में काम करता था। अचानक उसे दिक्कत हुई तो उसने बीती 23 जून को कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आई तो वार्ड ब्वाय कोरोना संक्रमित मिला। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया।
बताते हैं कि रिपोर्ट आने से पहले वह अस्पताल में ही काम कर रहा था। हालांकि तुरंत उसे रॉयन स्कूल स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। एक्सरे के वार्ड ब्वाय के कोरोना संक्रमित होने के बाद पूरे ब्लॉक को सील कर दिया गया है। किसी को भी आने-जाने से रोका जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल के संबंधित एरिया को सैनिटाइज कराने काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
एक्सरे कक्ष के वार्ड ब्वाय के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एक्सरे एरिया के ब्लॉक को सील कर दिया गया है। इससे एक्सरे के साथ ही अल्ट्रासाउंड की जांच भी रोक दी गई है। मरीजों का ऑपरेशन भी प्रभावित हो गया है। टेलीमेडिसिन सेंटर भी इसी ब्लॉक में शामिल होने के कारण प्रभावित हो गया है। कोरोना से सुरक्षा के बंदोबस्त के बाद ही इस ब्लॉक को खोला जाएगा।
सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सरे में काम करने वाला वार्ड ब्वाय कोरोना संक्रमित मिला है। उसे रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर, टेलीमेडिसिन के ब्लॉक को बंद करा दिया गया है। सैनिटाइज कराया जा रहा है।