{"_id":"686ec132aaad8bd2b90ff88a","slug":"one-lakh-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-giving-a-job-raebareli-news-c-101-1-slp1006-136740-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगे
Thu, 10 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। सगरा मजरे तेजगांव की रहने वाली कोमल ने बताया कि 2023 में उसने नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर नौकरी के लिए फॉर्म भरा था। जब कोई कॉल लेटर नहीं आया तो वह थक हार कर बैठ गई। सात जुलाई 2025 को उसके घर बाइक से एक युवक आया और खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया।
कोमल से फार्म भरने की जानकारी ली और कहा कि तुम्हारी नौकरी लग जाएगी, लेकिन डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। नौकरी के लिए बड़े साहब से बात हो गई है। उसकी बातों पर भरोसा कर कोमल ने एक लाख रुपये दे दिए और बाकी पैसा काम होने के बाद देने को कहा। दूसरे दिन आठ जुलाई को युवक दोबारा उसके घर पहुंचा और 10 जुलाई नियुक्ति की आखिरी तारीख होने की बात कही। तत्काल 50 हजार रुपये मांगे। कहा इसके बगैर काम रुक रहा है।
इस पर कोमल ने पैसा न होने की बात कही तो युवक ने 50 हजार के जेवर देने के लिए कहा। इस पर कोमल ने उसे अपनी मां के सोने की झुमकी दे दी। शक होने पर उसका वीडियो बनाने लगी तो उसने वीडियो बनाने से रोका और धमकी देते हुए निकल गया। मंगलवार रात में युवती ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है की बाइक के नंबर व मोबाइल नंबर से युवक की खोज की जा रही है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।