फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One killed, 60 injured in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत, 60 घायल

Mon, 02 Aug 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
One killed, 60 injured in road accident
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के समसपुर खालसा गांव के समीप सोमवार को श्रद्धालुओं से खचाखच भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गईं। हादसे में ट्रॉली पर सवार एक बालक और सड़क के किनारे से जा रहे बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

साथ ही 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के दौरान भक्तों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां से आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के जरीफाबाद और हटवा के श्रद्धालु दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा क्षेत्र स्थित बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम (घुइसरनाथ) जल चढ़ाने जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे समसपुर खालसा गांव के समीप बारी-बारी ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर पलट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉलियों के पलटते ही बच्चों व महिलाओं में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और बचाव कार्य में लग गए। हटवा गांव निवासी सतीश (10) पुत्र शंभू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अपने गांव समसपुर खालसा से अमरूद के बाग की रखवाली करने जा रहा मो. शमीम (60) ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गया।
उसे सलोन सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। काफी देर तक अफरातफरी रही। बालक और बुजुर्ग की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया। हादसे की सूचना पर कोतवाल पंकज त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कमलेश कुमार (28), सुरसता देवी (45), शांति देवी (22), सरिता (5), संजय (26), नीतू (20), अनुसुइया (19), राज (5), अभिषेक (18), भारतलाल (20), सुरेंद्र (15), गुंजा (18), संजय (25), कोमल (40), प्रतिज्ञा (10), आकाश (13), वंदना (17), सोनू (10), शीला (35), मनीषा (19), शिवांशी (8), अंकुर (12), इंद्राणी (40), बिटान (18), मंजू (23), निखिल (9 माह), हेमा (14) व अनुसुइया (18) आदि घायल हुुए। इन सभी का सीएचसी में इलाज चल रहा है। वहीं नीतू, संजय, सचिन, सुरसता, मंजू, गुंजा, इंद्राणी व शंभू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर श्रद्धालु घुइसरनाथ धाम जल चढ़ाने जा रहे थे। सलोन क्षेत्र में ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलट गई। हादसे में बालक समेत दो लोगों की मौत हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed