{"_id":"61379cb48ebc3eb25e1a8c7b","slug":"one-died-in-road-accident-five-injured-raibaraily-news-lko594508962","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी बोलेरो, दो की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी बोलेरो, दो की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में खड़े टैंकर से बोलेरो टकरा गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। प्रतापगढ़ के राहा टीकर निवासी अरुण कुमार सिंह अपने पिता नकछेद सिंह, पत्नी बीना सिंह सहित परिवार के सात सदस्यों के साथ लालगंज आए थे।
यहां उनकी रिश्तेदारी में कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग बोलेरो से प्रतापगढ़ के लिए निकल पड़े। दो सड़का के पास अचानक उनकी बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े टैंकर में घुस गई।
वहां मौजूद लोगों व राहगीरों ने आननफानन घायलों को बाहर निकाला। हादसे में घायल अरुण, उनके पिता नकछेद सिंह, पत्नी बीना सिंह, जितेंद्र सिंह, पिंकी, वैष्णवी और रीतेश सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सक डॉ. अभिजीत सैनी ने नकछेद सिंह व बीना सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक हादसे में चोट खाने वाले तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
इन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि सड़क किनारे टैंकर खड़े करने वाले चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के प्रकरण में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।