फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One died in accident

सड़क हादसों में तीन की जान गई, हाईवे पर लगा घंटों जाम

Fri, 18 Feb 2022 08:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:49 PM IST
विज्ञापन
One died in accident
ऊंचाहार/बछरावां (रायबरेली)। अलग-अलग कोतवाली क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले का निवासी समीर (25) डंपर का चालक था। शुक्रवार सुबह वह प्रयागराज की ओर से लखनऊ की तरफ जा रहा था। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से सीधी टक्कर हो गई। वाहनों के चालक फंस गए।
सूचना के बाद कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालकों को बाहर निकालने के प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने दोनों वाहनों को कटवाकर उसमें फंसे समीर व कंटेनर चालक संजय कुमार (30) निवासी लाटर थाना मेजा जिला प्रयागराज को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने डंपर चालक समीर को मृत घोषित कर दिया। हादसे की वजह से काफी देर तक हाईवे पर जाम रहा। प्रयागराज की ओर से आ रहे वाहनों को कानपुर रोड से जमुनापुर चौराहे से चडरई की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी व हाइड्रा की मदद से सड़क से हटवाया। तब जाकर हाईवे पर आवागमन शुरू हो सका। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि चालक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बछरावां कोतवाली क्षेात्र के बगाही गांव निवासी सुनील (18) एवं नीरज (28) बाइक से बछरावां आ रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गए।
टक्कर के बाद बाइक सवार काफी देर तक घिसटते चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।
सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सनबिरवन गांव के पास स्थित छोब नाला के पास हुए हादसे में बाइक सवार प्रदीप कुमार (27) निवासी सरदारगंज थाना गदागंज व अमरजीत (30) निवासी मेजरगंज थाना भदोखर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए।

पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी रामराज यादव (32) की बाइक में अनियंत्रित एसयूवी ने टक्कर मार दी। इसमें रामराज व उसका साथी आलोक (17), रूबी (19) व पूनम (22) को गंभीर चोटें आईं। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed