फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One died in accident

बाइकों में टक्कर से किसान की मौत, पिता-पुत्र गंभीर

Wed, 08 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
One died in accident
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दो बाइकों में हुई टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी खीरों में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता-पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों बाइकों के सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

सरेनी मार्ग पर सेमरी के निकट बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार बसावनखेड़ा निवासी किसान अनिल कुमार (28) व दूसरी बाइक पर सवार उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के पोखरी गांव निवासी दयाशंकर व उसका पुत्र रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अनिल की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सुनील कुमार की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed