{"_id":"612fb9ff8ebc3ebeb825b5e4","slug":"one-collapse-in-accident-raibaraily-news-lko5936337169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से किसान की मौत, पत्नी व नाती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से किसान की मौत, पत्नी व नाती घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार रात दीवार गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व नाती घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बारिश के कारण आई सीलन से दीवार ढही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राही के बेलाखारा गांव निवासी देवतादीन रैदास (65) छप्पर के नीचे सो रहा था। छप्पर के नीचे ही उसकी पत्नी राजकली (60) अपनी नाती लवकुश (15) के साथ सो रही थी। इसी दौरान दीवार छप्पर के साथ भरभराकर ढह गई। इससे सभी मलबे के नीचे दब गए।
दीवार गिरने की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे। मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देवतादीन की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल राजकली व उसके नाती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। थानेदार यशवंत यादव का कहना है कि बारिश में सीलन के कारण दीवार गिर गई।