फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One and a half lakh people will get relief from waterlogging during the rains.

Raebareli News: बारिश में डेढ़ लाख आबादी को मिलेगी जलभराव से राहत

Fri, 20 Mar 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 20 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh people will get relief from waterlogging during the rains.
गोसियाना से घंटाघर जाने वाली रोड किनारे निर्माणाधीन नाला। 
रायबरेली। बारिश में इस बार शहर की डेढ़ लाख आबादी को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। वजह आठ नालों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसमें दो करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर के 34 वार्डों में ढाई लाख की आबादी रहती है। पानी निकासी के लिए नालों के न होने के कारण जलभराव होता है। इससे वार्डों के अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

जलभराव इस कदर होता है कि नागरिकों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश होने पर कई दिनों तक जलभराव की समस्या से शहरवासी जूझते हैं। खासकर शहर के सुपर मार्केट, कैपरगंज, कैपरगंज, सराफा मंडी, खोवा मंडी, मधुबन रोड, जिला अस्पताल आदि प्रमुख इलाकों में सबसे ज्यादा नागरिकों की भीड़भाड़ जुटती है, लेकिन जलभराव से उन्हें परेशान होना पड़ता था।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद रायबरेली की ओर से नागरिकों को जलभराव से राहत दिलाने के लिए आठ स्थानों पर नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। बारिश के पहले नालों का निर्माण कार्य पूरा भी हो जाएगा। माना जा रहा है कि इन नालों के निर्माण से निश्चित तौर से शहर में जलभराव की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यहां पर हो रहा नाला निर्माण
वार्ड नंबर 23 में मधुबन रेलवे क्रॉसिंग के पास से विजय सोनी के मकान तक, गणेश फर्नीचर के पास से सत्य नगर प्राइमरी पाठशाला मोड़ तक, वेद प्रकाश शुक्ला के मकान होते हुए रामकृपाल चौराहा तक, वार्ड नंबर 15 में आजाद नगर, आजाद नगर में गल्ला मंडी तक, वार्ड नंबर 17 में रतापुर चौराहा से नरेश स्वीट्स तक, वार्ड नंबर 25 में गल्ली मंडी गेट के सामने यादव स्वीट्स तक, वार्ड नंबर पांच में लखपति नगर से राजेश सिंह के मकान तक नाला निर्माण कराया जा रहा है।

इनसेट
बारिश के दिनों में जलभराव होने से नागरिकों को परेशानी होती थी। काफी समय से यह समस्या शहर में थी। अब नाला निर्माण होने से जलभराव की समस्या दूर होगी।
शत्रोहन सोनकर, नगर पालिकाध्यक्ष
इनसेट
बारिश के पहले सभी नालों का निर्माण करा लिया जाएगा। नाला निर्माण पर दो करोड़ 26 लाख रुपये खर्च होंगे। नाला निर्माण होने से वार्डों के अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर जलभराव की समस्या नहीं होगी।
स्वर्ण सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed