{"_id":"6ac3f99999b8aee6060b26c4","slug":"on-guru-parv-the-darbar-was-decorated-at-the-gurudwara-and-langar-was-served-raebareli-news-c-101-1-slko1034-169147-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गुरु पर्व पर गुरुद्वारे में सजा दरबार, छका लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गुरु पर्व पर गुरुद्वारे में सजा दरबार, छका लंगर
Tue, 06 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से निरंकारी जोत गुरुनानक देव महाराज का ज्योति जोत समान गुरु पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार को शुरू हुए अखंड पाठ साहिब का समापन सोमवार को हुआ। इस मौके पर विशेष समागम एवं कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। दोपहर में हुए गुरु के अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका।
गुरुद्वारे में सुबह से सजे दीवान में सुखमनी साहेब का शुरू हुआ। नितनेम पांच वाणियों का पाठ भी किया गया।
कीर्तन दरबार में अमनदीप सिंह लुधियाना वाले के साथ हुजूरी रागी जत्था नवदीप सिंह और उनके सहयोगियों ने कीर्तन प्रस्तुत किया। मुख्य ग्रंथी गुरुविंदर सिंह ने कथा विचार के बाद अरदास की। कार्यक्रम में बीबी रिमल कौर और गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल, सुखमनी सेवा सोसाइटी एवं स्त्री सत्संग सभा का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर बसंत सिंह बग्गा, हरमंदर सिंह सलूजा, बलबीर सिंह गांधी, गुरुभेज सिंह सलूजा, इंदरजीत सिंह, सतनाम सिंह मोंगा, कंचन सिंह आदि उपस्थित रहे।