फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Omicron's first case stirred up, another positive

ओमिक्रॉन का पहला केस मिलने से हड़कंप, एक और पॉजिटिव

Sun, 26 Dec 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Omicron's first case stirred up, another positive
रायबरेली। जिले में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। जिनोम सीक्वेंसिंग जांच में अमेरिका से आई युवती में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। इसके अलावा शनिवार को एक और युवती कोरोना संक्रमित मिली। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद युवती और उसके परिवार के पांच लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। युवती को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जिले में ओमिक्रॉन का पहला केस मिलने से लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी से घर पर मास्क का प्रयोग करने के लिए कहा गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी 28 वर्षीय युवती 13 दिसंबर को अमेरिका से आई थी। विदेश से आने के बाद उसकी जांच के लिए सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया था।
विज्ञापन

युवती के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजा गया था। जिनोम सीक्वेंसिंग जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चपेट में आने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आते ही कोरोना जांच प्रभारी ऋषी बागची टीम के साथ युवती के मोहल्ले पहुंचे और युवती के साथ ही उसके घर के पांच लोगों का सैंपल लिया। यह सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेज दिया गया है।
उधर, सरेनी क्षेत्र के एक मोहल्ले की 31 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजिटिव आ गई है। एसजीपीजीआई लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद टीम को गांव भेजकर परिवार के लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। साथ ही कोरोना संक्रमित युवती को होम आइसोलेट किया गया है।
नाइजीरिया से लौटे युवक की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई
शहर के एक मोहल्ले का युवक 13 दिसंबर को नाइजीरिया से आया था। 18 दिसंबर को उसकी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने केे बाद बाद दिल्ली की लैब से वायरस के स्टेन का पता लगाने के लिए सैंपल भेजा गया था।
युवती की रिपोर्ट तो आ गई, लेकिन नाइजीरिया से आए युवक की जिनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि इस मरीज को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है।
अमेरिका से आई युवती की जिनोम सीक्वेंसिंग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। युवती में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने के बाद शनिवार को उसकी और उसके परिवार के पांच लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। एक और युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
नाइट कर्फ्यू का पालन कराने को सड़क उतरी पुलिस
रायबरेली। जिले में ओमिक्रॉन का पहला केस मिलने के बाद पुुलिस नाइट कर्फ्यू का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए शनिवाररात सड़कों पर उतरी। पैदल गश्त करके लाउड स्पीकर से आह्वान किया कि ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर आप सभी घर के अंदर रहें। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। पुलिस की गश्त से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग घरों में दुबक गए। दुकानों के शटर गिर गए।
सीओ सदर वंदना सिंह की अगुवाई में सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह नेे शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, घंटाघर के अलावा रतापुर समेत अन्य चौराहों पर गश्त किया।
सीओ ने लोगों से अनुरोध किया कि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सभी लोग अपनी और अपने परिवार की सलामती के लिए नाइट कर्फ्यू का पालन करें। यदि कोई मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उधर, भदोखर और सलोन कोतवाली के अलावा सभी थानों की पुलिस ने सड़कों पर उतरकर नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए लोगों से आह्वान किया। प्रदेश सरकार ने रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed