फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Old students will gather at GIC on December 20.

Raebareli News: जीआईसी में 20 दिसंबर को जुटेंगे पुराने छात्र

Sun, 14 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 14 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Old students will gather at GIC on December 20.
रायबरेली। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में 20 दिसंबर को सालों पहले पढ़ाई पूरी करने के बाद बिछड़े यार फिर एक दूसरे से गले मिलते नजर आएंगे। वह अपने छात्र जीवन की पुरानी यादों को एक दूजे से साझा करते भी दिखेंगे। मौका होगा पुरातन छात्र सम्मेलन का। इसमें जिले में रहने वाले पुराने छात्रों के साथ ही दूसरे जिलों और प्रांतों में मौजूद पुरातन छात्र भी हिस्सेदारी करेंगे।
विज्ञापन

इसके चलते ही विद्यालय स्टाफ के साथ ही शहर में रहने वाले कॉलेज के कई पूर्व छात्र अपने पुराने साथियों की शानदार मेजबानी की तैयारी में जुटे हैं। शनिवार को हुई एक बैठक में पुरातन छात्र सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया गया। जीआईसी में पढ़े हुए छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार ने बताया कि पुरातन छात्र सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विद्यालय के स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी गई। पुरातन छात्र सम्मेलन 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में मौजूद डॉ. सीबी सिंह और डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। व्यापारी अतुल गुप्ता, उमेश सिकरिया, संजय बंसल ने कहा कि यह कार्यक्रम पुराने साथियों से मिलने का बेहतर माध्यम होगा। बैठक में राजेश कुमार, संदीप जैन, रणधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed