फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Old man died

बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Fri, 18 Feb 2022 08:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:46 PM IST
विज्ञापन
Old man died
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बुजुर्ग की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जोगमगदीपुर गांव निवासी रामसुमेर (60) गांव के ही महेश कुमार के साथ बाइक से जा रहा था। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर ओमनगर के पास लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद नाले में जा घुसी। इससे बाइक सवार रामसुमेर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि बाइक चालक महेश कुमार घायल हो गया। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी के डॉक्टर लाइक अहमद ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। कार चालक लालता प्रसाद निवासी सीसामऊ जिला बाराबंकी को हिरासत में लिया गया।

मवेशी से टकराकर बाइक चालक घायल
जगतपुर। कोतवाली क्षेत्र के सवैया गांव निवासी मनोज कुमार बाइक से रायबरेली की तरफ जा रहा था। भीख गांव के पास मवेशी से टकराकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल मनोज को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टर लाइक अहमद ने बताया कि घायल का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed