फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Old man died in tripling

ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Fri, 18 Feb 2022 08:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:46 PM IST
विज्ञापन
Old man died in tripling
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवकों ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरगदी मजरे लखापुर निवासी ब्रह्मादीन (50) किसी काम से नसीराबाद जा रहा था। नसीराबाद के निकट बाइक सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मार दी।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार राम सिंह, विजय कुमार निवासी रायपुरटोड़ी और कुलदीप निवासी भटपुरवा मजरे रायपुरटोड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी नसीराबाद ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर अब्बास ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के बड़े बेटे बबलू ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
डलमऊ। कोतवाली क्षेत्र के करौली दमा गांव निवासी पंकज कुमार अपने साथी रामलखन के साथ शुक्रवार को बाइक से पूरे गुरबख्श सिंह का पुरवा जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में बेकाबू चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी डलमऊ में इलाज कराया गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed