{"_id":"62829ff07e88fc2c335d5f4e","slug":"old-aged-pension-of-72-thousand-stopped-due-to-aadhar-update-raibaraily-news-lko630903771","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 हजार पेंशनरों का आधार सत्यापन से आनाकानी, 53वीं रैंक पर लुढ़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 हजार पेंशनरों का आधार सत्यापन से आनाकानी, 53वीं रैंक पर लुढ़के
विज्ञापन
रायबरेली। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार का प्रमाणीकरण (सत्यापन) अनिवार्य किए जाने के बाद 72,959 पेंशनर आधार सत्यापन से आनाकानी कर रहे हैं। करीब एक सप्ताह से सत्यापन का काम ठप है। इसी कारण शासन से पेंशन की अगली किस्त लाभार्थियों को नहीं मिल पा रही है। जिले में अब तक मात्र 39,098 ने सत्यापन कराया है। प्रदेश में जिले की खराब स्थिति है।
वृद्धावस्था पेंशनर अब तक परिवार रजिस्टर के हिसाब से पास कराकर पेंशन का लाभ ले रहे हैं। परिवार रजिस्टर में लिखी उम्र के हिसाब से उन्हें पेंशन दी जा रही है। शासन से सभी पेंशनरों के आधार सत्यापन तक पेंशन की अगली किस्त न देने के आदेश दिए गए हैं। जिले में 1,12,300 वृद्धावस्था पेंशनर हैं। डेढ़ माह से अधिक का समय बीतने के बाद मात्र 39,098 पेंशनरों ने आधार का प्रमाणीकरण करवाया है।
शासन ने आधार सत्यापन के बाद ही पेंशन की अगनी किस्त देने के आदेश दिए हैं, लेकिन जिले की प्रगति बेहद खराब हो गई है। जिले में अब तक 72,959 पेंशनरों ने आधार का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये लाभार्थी पात्रता की श्रेणी में नहीं आ रहे या फिर वृद्धावस्था पेंशन और आधार में नाम और उम्र में अंतर है। आधार सत्यापन में जिला 53वें पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
आधार सत्यापन न हो पाने के कारण सत्यापन करा चुके लाभार्थियों को भी पेंशन नहीं मिल पा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशनरों को विभाग की वेबसाइट पर अपने आधार का प्रमाणीकरण कराना है। अब तक 39,098 पेंशनरों के नाम में संशोधन कराया है। 72,959 पेंशनरों का आधार सत्यापन न हो पाने के कारण वृद्धावस्था पेंशन की अगली किस्त नहीं आ पा रही है। आधार सत्यापन में जिला 53वें रैंक पर पहुंच गया है।