फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Objections against the leaflet of MLC's brother and BJP candidate dismissed

एमएलसी के भाई व भाजपा उम्मीदवार के पर्चे के खिलाफ आईं आपत्तियां खारिज

Fri, 04 Feb 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Objections against the leaflet of MLC's brother and BJP candidate dismissed
रायबरेली। हरचंदपुर विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले एमएलसी दिनेश सिंह के भाई व भाजपा उम्मीदवार के पर्चे को खारिज कराने के लिए शुक्रवार को गंभीर आरोप लगे।
विज्ञापन

आधार, पासपोर्ट व वोटर आईडी अलग-अलग पतों पर बनवाने के साथ ही पूरी संपत्ति न दिखाने का आरोप लगाया गया। साथ ही अलग-अलग चार चुनावों के शपथ पत्रों में अलग-अलग उम्र दिखाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

पर्चे के खिलाफ आठ बिंदुओं पर आपत्तियां आने के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि जांच के बाद भाजपा उम्मीदवार के पर्चे को वैध घोषित कर दिया गया।
कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह ने इस बार भाजपा के सिंबल पर हरचंदपुर विधानसभा सीट से कई सेटों में नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन जमा करने का काम पूरा होने के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान जोगापुर बरिगवां निवासी राघवेंद्र सिंह ने भाजपा उम्मीदवार के पर्चे को खारिज कराने के लिए आठ बिंदुओं की आपत्ति दाखिल की। आरोप लगाया कि उम्मीदवार ने चार चुनावों में अलग-अलग उम्र दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 21 दिसंबर 2009 के शपथपत्र में अपनी उम्र 44 वर्ष दिखाई थी, लेकिन 15 फरवरी 2016 के शपथ पत्र में उम्र 40 वर्ष दिखाई। छह फरवरी 2017 को 41 वर्ष और एक फरवरी 2022 को शपथपत्र में 46 वर्ष उम्र दिखाई है।
आपत्तिकर्ता ने आरोप लगाया कि हरचंदपुर से भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह ने आधार कार्ड में अपना पता लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उजरियांव पटेलपुरम दिखाया है, जबकि पासपोर्ट में ग्राम गुनावर कमंगलरपुर थाना महराजगंज-रायबरेली दिखाया है।
वोटर कार्ड में सिविल लाइन केंद्रीय विद्यालय गोराबाजार रायबरेली के रूप में अपना पता दिखाया है। यह भी आरोप जड़ा कि शपथपत्र में सोशल मीडिया संसाधन शून्य दिखाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं।
आरोप लगाया कि शपथपत्र में अपनी और पत्नी की पूरी चल और अचल संपत्ति नहीं दिखाई। साथ ही पत्नी के नाम शेयर को भी शपथपत्र में नहीं दिखाया। इसी तरह अन्य आरोप लगाए गए हैं। कई बिंदुओं की आपत्तियां आने के बाद अफरातफरी मच गई। काफी देर तक आपत्तियों को लेकर मंथन हुआ।

हालांकि बाद में आपत्तियों को खारिज करके पर्चे को वैध घोषित कर दिया गया। हरचंदपुर के आरओ विजय कुमार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आईं आपत्तियां खारिज हो गईं हैं। हरचंदपुर सीट से 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। सभी के नामांकनपत्र जांच में वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed