फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nurses and coordinators honored for excellent work

उत्कृष्ट कार्य पर नर्सें व समन्वयक सम्मानित

Tue, 28 Sep 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nurses and coordinators honored for excellent work
रायबरेली। शहर में सोमवार को पांच हजार लक्ष्य के सापेक्ष 5731 लोगों में टीकाकरण किया गया। जेसीआई की ओर से उत्कृष्ट कार्यों पर एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय व टीकाकरण में लगीं नर्सों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जेसीआई के अध्यक्ष जेसी विक्रम सिंह की अगुवाई में अपना बाजार में विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 200 लोगों को टीके लगाए गए। मेडिकल स्टाफ सुषमा मौर्या, अंजलि तिवारी, मनीषा एवं अमिता पांडेय ने शिविर में आए लोगों का पंजीकरण व वैक्सीनेशन कराया। सभी को बाद में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्काउट-गाइड से आंचल सिंह, श्रेया सिंह व पूजा ने शिविर में स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान की। इस कार्यक्रम में जेसी मनोज कुमार, देवेंद्र कुमार, संदीप श्रीवास्तव, फैजान, राजेंद्र मौर्य, शेष बहादुर, ज्योति श्रीवास्तव, अमित सिंह एवं शक्तिधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी मिशन समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि सोमवार को शहर के नदीतीर में 150, खतराना में 170, अहमदनगर, नगर पालिका स्कूल में 280, गुरुनानक नगर में 255, खोया मंडी में 206, राना नगर में 251, पुलिस लाइन में 200, कैनाल रोड पर 200, रायबरेली क्लब में 261, मुंशीगंज में 210, बस्तेपुर में 201, गांधीनगर में 264, मीरगंज जैतूपुर में 220, आईटीआई में 304, कल्लू का पुरवा में 200, बिरला कारपोरेशन मिल एरिया में 140, रेलवे स्टेशन पर 302, सिविल कोर्ट में 200 लोगों को टीके लगाए गए।

इसके अलावा जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 697, आइसोलेशन वार्ड में 271, पीएचसी गोरा बाजार में 441, देवानंदपुर में 320 टीके लगाए गए। शहर में कुल 5731 लोगों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed