{"_id":"68b202e46819e2e7a00437f4","slug":"nurse-dies-in-car-accident-raebareli-news-c-101-1-slko1032-139867-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कार की टक्कर से नर्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कार की टक्कर से नर्स की मौत
Sat, 30 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद मौजूद लोग।
रायबरेली। हरचंदपुर के प्यारेपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क पार कर रही स्टॉफ नर्स को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्टॉफ नर्स की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग गया।
डलमऊ की रहने वाली आराधना (32) पुत्री शेर बहादुर हरचंदपुर क्षेत्र प्यारेपुर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स थी। सुबह वह लखनऊ-रायबरेली हाईवे पार कर अस्पताल जा रही थी। इस दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। नर्स की मौत से घर वाले रो-रोकर बेहाल रहे।