फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NUHM's state team claimed health services

एनयूएचएम की स्टेट टीम ने ली स्वास्थ्य सेवाओं की बानगी

Fri, 06 Sep 2019 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
NUHM's state team claimed health services
रायबरेली। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) की स्टेट टीम गुरुवार को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेने पहुंची। बछरावां सीएचसी के बाद शहर स्थित मैटर्निटी विंग पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं को देखा।
विज्ञापन

पत्रावलियों को चेक करके उसमें खामियां खंगाली। निरीक्षण में मिली कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। टीम ने न्यू सिक बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भी पहुंचकर कामकाज को देखा।
विज्ञापन

एनयूएचएम के स्टेट कार्यक्रम सलाहकार डॉ. पर्शीद जायसवाल व कार्यक्रम समन्वयक पूजा सिंह और डिवीजन अकाउंट मैनेजर विजय जलपोता की टीम यहां पहुंची। बछरावां सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को देखने के बाद टीम शहर स्थित मैटर्निटी विंग पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वार्डों व कक्षों में व्यवस्थाएं देखीं। कमियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा टीम ने एसएनसीयू, मदर केयर यूनिट सहित अन्य स्थानों पर भी स्वास्थ्य सेवाओं को देखा।

यहां काम करने वाले स्टाफ से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर जिला अकाउंट मैनेजर राज कुमार साहू, डॉ. रविकांत सिंह आदि मौजूद रहे। टीम शुक्रवार को भी जिले में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed