{"_id":"62911e597d8b2778c23dacad","slug":"ntpc-s-fourth-unit-stopped-power-generation-due-to-technical-fault-raibaraily-news-lko632559744","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी की चौथी यूनिट तकनीकी खराबी से बंद बिजली उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी की चौथी यूनिट तकनीकी खराबी से बंद बिजली उत्पादन ठप
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली चौथी यूनिट तकनीक खराबी के चलते बंद हो गई, जिससे बिजली उत्पादन ठप हो गया। परियोजना के अधिकारियों ने यूनिट की तकनीकी खामी दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया है। अधिकारी जल्द ही कमी दूर कर यूनिट चालू करने की बात कह रहे हैं।
एनटीपीसी परियोजना में पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती हैं। परियोजना में कुल 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। यूनिट नंबर एक ओवरहालिंग के लिए पहले से बंद है। शुक्रवार की देर शाम परियोजना की चौथी यूनिट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यूनिट बंद हो गई। यूनिट बंद के चलते परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया।
सूचना के बाद परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते यूनिट बंद हुई है। मेंटीनेंस कर जल्द ही यूनिट से उत्पादन शुरू किया जाएगा।