फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC's 210 MW Unit Reserve Shutdown

एनटीपीसी की 210 मेगावॉट की इकाई रिजर्व शटडाउन

Fri, 26 Jun 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
NTPC's 210 MW Unit Reserve Shutdown
ऊंचाहार (रायबरेली)। बिजली की डिमांड कम होने के कारण एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में 210 मेगावॉट क्षमता की एक इकाई को रिजर्व शटडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के बाद पिछले एक महीने पहले ही यूनिट को चलाया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण देश के बड़े उद्योग व कारखाने के प्रभावित होने के कारण बिजली की डिमांड बढ़ नहीं रही है।
विज्ञापन

नार्दन रीजन लोड डिस्पैच सेंटर ने बिजली की मांग कम कर दिया है, इसीलिए एनटीपीसी प्रबंधन ने यूनिट नंबर दो को रिजर्व शटडाउन करने का फैसला लिया है। लाकडाउन के दौरान ऊंचाहार परियोजना की यूनिट नंबर एक से लेकर चार तक को बंद कर दिया गया था। अनलॉक-1 एनटीपीसी ने बंद इकाइयों को पुन: चलाया, लेकिन लगातार बिजली की मांग घटने के कारण सभी इकाइयों को आधे भार पर ही चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

अब बिजली की मांग कम होने के कारण दो नंबर यूनिट को रिजर्व शटडाउन करना पड़ा है। बिजली उत्पादन कर रही अन्य पांच इकाइयों को भी आधे से कम भार पर चलाया जा रहा है। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि ग्रिड के निर्देशों के अनुसार परियोजना का संचालन किया जाता है। अभी यूनिट को रिजर्व शटडाउन किया गया है। बिजली की मांग बढ़ने पर उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed