{"_id":"62eeb6d9fdebaa7bcf0342a2","slug":"ntpc-raibaraily-news-lko643002123","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी से एनटीपीसी की दो नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी से एनटीपीसी की दो नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर दो शुक्रवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। इससे परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। परियोजना के अधिकारी खामी दूर कर जल्द यूनिट को चालू कराने की बात कह रहे हैं।
एनटीपीसी परियोजना में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है। परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है।
परियोजना से बनने वाली बिजली को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली व उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों को भेजा जाता है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात यूनिट के ब्वॉयलर में लीकेज हो गया। इससे यूनिट बंद हो गई। यूनिट बंद होने से परियोजना में 210 मेगावाट उत्पादन कम हो गया है।
परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट दो तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई है। मरम्मत का काम शुरू है। रविवार को यूनिट चालू होने की संभावना है।