{"_id":"68a4d5cdf5c2518b1b03431d","slug":"now-you-can-go-to-ayodhya-from-raebareli-for-rs-185-raebareli-news-c-101-1-slko1033-139234-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अब रायबरेली से 185 रुपये में जा सकेंगे अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अब रायबरेली से 185 रुपये में जा सकेंगे अयोध्या
Wed, 20 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन पर खड़ी बसें।
रायबरेली। रायबरेली डिपो को 10 और मिनी बसें मिलने से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। अभी तक सुल्तानपुर के रास्ते यात्रियों को अयोध्या जाना पड़ता था। डेढ़ साल से यात्री 27 किलोमीटर दूरी अधिक तय करने को मजबूर थे। ऐसे में यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ता था।
रायबरेली-अमावां जगदीशपुर होते हुए रामनगरी पहुंचने में अब भक्तों को 185 रुपये खर्च करने होंगे। सुल्तानपुर होते हुए 226 रुपये का टिकट लेना पड़ता है। बुधवार सुबह सात बजे मिनी बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। अगस्त में रायबरेली डिपो को 40 सीटर 20 नई बसें मिल चुकी हैं।
पूर्व में 10 बसों को ग्रामीण रूटों रायबरेली से पूरे भोला होते हुए कानपुर, रायबरेली से रामपुर होते हुए लखनऊ, रायबरेली से तिलोई से लखनऊ, रायबरेली से बैंती से लखनऊ, रायबरेली से माझगांव से लखनऊ, रायबरेली से राजामऊ से लखनऊ, रायबरेली से मौरावां से लखनऊ, रायबरेली से सेमरौता से लखनऊ, रायबरेली से सलोन, जगतपुर होते हुए कानपुर और रायबरेली से हैदरगढ़
विज्ञापन
होते हुए लखनऊ रूटों पर संचालित कराया गया है।
मंगलवार को डिपो मिली 10 और मिनी बसों को ग्रामीण रूटों पर संचालित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक बस को अयोध्या रूट पर संचालित किया जाएगा। सुबह सात बजे यह बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचने के बाद 12.30 बजे रायबरेली के लिए चलेगी।
पुल का निर्माण होने के कारण रायबरेली से अमावां होते हुए डिपो की बसों का संचालन करीब डेढ़ साल से ठप था। अब तक सुल्तानपुर होते हुए यात्रियों को करीब 150 किलोमीटर दूरी तय करके अयोध्या पहुंचना पड़ रहा था। सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद अब 123 किलोमीटर ही चलना पड़ेगा।
डिपो के बेड़े में बढ़ीं बसें
10 नई बसें मिलने के बाद डिपो के बेड़े में बसों का संख्या 179 हो गई है। डिपो को 15 और मिनी बसें जल्द ही मिलने वाली हैं। इन बसों के आने के बाद अछूते ग्रामीण रूटों पर ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे ग्रामीण यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
अयोध्या रूट पर सीधी बस सेवा शुरू कराई गई है। इससे कम दूरी और कम किराया खर्च कर लोग रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच सकेंगे। अन्य मिनी बसों के रूट तय करके ग्रामीण रूटों पर संचालन कराकर यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।
- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो