फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now the ladles will get ghee, milk and ration

अब लाडलों को मिलेगा घी, दूध और राशन

Wed, 21 Oct 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now the ladles will get ghee, milk and ration
रायबरेली। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं में बंटने वाला पोषाहार बंद हो गया है। अक्तूबर महीने में भी पोषाहार का वितरण नहीं हुआ है। कुपोषित बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए शासन ने नई स्कीम भी लांच कर दी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अब बच्चों को ड्राई राशन (गेहूं, चावल, दाल) के साथ ही देशी घी और दूध का पाउडर (पानी में मिलाकर घोलने वाला) दिया जाएगा। इसके लिए समूहों के चयन का काम शुरू हो गया है। शासन स्तर से समूहों का पंजीयन होने के बाद योजना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के साथ ही गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को हर महीने पोषाहार का वितरण कराया जाता था। अक्तूबर महीने से पोषाहार का वितरण बंद कर दिया गया है। साथ ही अब बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ड्राई राशन (गेहूं, चावल, दाल) के साथ ही देशी घी और दूध पाउडर देने का निर्णय लिया गया है। एनआरएलएम से जुड़े महिला समूहों को यह काम सौंपा गया है। समूह गांवों की कोटे की दुकानों से राशन प्राप्त करेंगे और को-ऑपरेटिव डेरी फेडरेशन (पीसीडीएफ) से देशी घी, दूध पाउडर और बाजार से दाल खरीदेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण करने के बाद उन्हें विभाग की ओर से भुगतान दिया जाएगा।
विज्ञापन

छह माह से तीन माह के बच्चे को प्रतिमाह एक किलो चावल, डेढ़ किलो गेहूं व 750 ग्राम दाल मिलेगी। साथ ही तीन महीने में एक बार 450 ग्राम देशी घी और 400 ग्राम स्किम्ड मिल्क (दूध पाउडर) मिलेगा। तीन वर्ष से छह वर्ष की उम्र तक के बच्चों को प्रति माह एक किलो चावल, एक किलो गेहूं और तीन महीने में एक बार 400 ग्राम दूध पाउडर मिलेगा। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों (छह माह से तीन वर्ष तक) को प्रतिमाह डेढ़ किलो चावल, ढाई किलो गेहूं, आधा किलो दाल और तीन माह में एक बार 900 ग्राम देशी घी व 750 ग्राम दूध पाउडर मिलेगा। गर्भवती व धात्री महिलाओं एवं 11 से 14 वर्ष की उम्र की किशोरियों को प्रति माह एक किलो चावल, दो किलो गेहूं, 750 ग्राम दाल के साथ ही तीन महीने में एक बार 450 ग्राम देशी घी और 750 ग्राम दूध पाउडर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी 18 ब्लॉकों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ड्राई राशन, घी व पाउडर दूध बच्चों को उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए जल्द ही शासन को सूची भेज दी जाएगी। शासन से समूहों का पंजीकरण होने के कारण योजना शुरू हो जाएगी।- शैलेश त्रिपाठी, जिला मिशन प्रबंधक, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed