फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now private pathology will not have to be cut for investigation

जांच के लिए अब निजी पैथोलॉजी के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Sun, 16 Jan 2022 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Now private pathology will not have to be cut for investigation
रायबरेली। मरीजाें को अब जांच कराने के लिए निजी पैथोलॉजी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शासन ने जिला अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती हुई है। इससे ईएनटी से संबंधित बीमारी का इलाज कराने में मरीजों को सहूलियत मिल सकेगी।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में तमाम जरूरी जांचें अभी तक नहीं हो पा रही थीं। इसके लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता था।
यहां तक कुछ जांचों के लिए लोगों को लखनऊ तक जाना पड़ता था। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीएमएस के प्रयास से शासन ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. रिचा को तैनात कर दिया है।
अब जिला अस्पताल में कई जरूरी जांचें हो सकेंगी। नवागत सीएमएस डॉ. नीता साहू ने बताया कि अब तक जरूरी जांचें मरीजों को नहीं हो पा रही थीं, लेकिन अब माइक्रोबायोलॉजिस्ट की तैनाती होने के बाद जरूरी जांचें भी पैथोलॉजी में शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाक-कान-गला रोग विभाग में डॉ.विवेक की तैनाती हुई है। ईएनटी के मरीजों को अब विशेषज्ञ चिकित्सीय सलाह मिल सकेगी और उनका अच्छे से इलाज हो सकेगा। अभी तक नाक-कान गला रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ.शिवकुमार की ही तैनाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि जल्द ही ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन को एक्टिव कराया जाएगा, जिससे मरीजों को ब्लड के साथ ही प्लेटलेट्स सीआरबीसी व अन्य जरूरी कंपोनेंट के लिए बाहर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।
सीएमएस का कहना है कि जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही कुछ अन्य नए कदम उठाए जाएंगे, ताकि मरीजों को और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
मरीजों के इलाज में लापरवाही तो होगी कार्रवाई
सीएमएस डॉ.नीता साहू ने रविवार को छुट्टी के दिन भी जिला अस्पताल के वार्डों का जायजा लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी। उन्होंने मरीजों का हाल जाना। मरीजों ने डॉक्टरों के सही समय पर वार्ड पहुंचकर इलाज करने की बात कही। सीएमएस ने वार्डों में तैनात स्टाफ से कहा कि कोरोना को देखते हुए मरीजों के इलाज में सतर्कता बरती जाए।

अस्पताल आने वाले तीमारदार को भी मास्क लगवाना सुनिश्चित करें। कोई भी डॉक्टर से बाहर से दवाएं कतई न लिखे। यदि किसी की कोई शिकायत मिलती है तो वह कार्रवाई के लिए तैयार रहे। सीएमएस ने महिला वार्ड, वृद्धजन वार्ड, इमरजेंसी कक्ष समेत अन्य वार्ड का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed