फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now policemen will be able to stay fit

अब चुस्त-दुरुस्त रह सकेंगे पुलिसकर्मी

Mon, 09 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now policemen will be able to stay fit
रायबरेली। किसी का तोंद निकल आई है तो कोई शारीरिक रूप से मजबूत न होने के कारण पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर बनाने में फेल है। अपराधियों का मुकाबला करने में पसीना छूट रहा है। अब अपराधियों से मोर्चा लेने के लिए पुलिस कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइंस में एसपी श्लोक कुमार ने सोमवार को जिम सेंटर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पुुलिस लाइंस में काफी समय से जिम सेंटर खोलने की कवायद चल रही थी। एसपी श्लोक कुमार ने जिले का कार्यभार संभालते ही जिम सेंटर खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू कराई। अब जाकर पुलिस लाइंस में ढाई लाख की लागत से जिम सेंटर खुल गया। जिम सेंटर उन पुलिस कर्मियों के लिए खास फायदेमंद होगा जिनकी फिटनेस ठीक नहीं है।
विज्ञापन

किसी पुलिस कर्मी को तोंद निकल आई है तो कोई शारीरिक रूप से मजबूत नहीं है। एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिम सेंटर खोला गया है। पुलिस लाइंस के साथ ही थाने में तैनात पुलिस कर्मी भी जिम सेंटर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महकमे में तैनात करीब 10 फीसदी पुलिसकर्मी फिटनेस ठीक न होने से परेशान हैं। पुलिस लाइंस व थानों में ऐसे पुलिस कर्मी तैनात हैं, जिनके तोंद निकल आई है। अपराधियों का पीछा करने की नौबत आई तो भाग नहीं सकते। कुछ ऐसे पुलिस कर्मी हैं जो नियमित रूप से व्यायाम न करने से बीमारी से ग्रस्त हैं। जिम सेंटर न होने से व्यायाम नहीं कर पाते हैं।

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस लाइंस में काफी समय से जिम सेंटर खोलने की कवायद चल रही थी जो अब जाकर पूरी हुई है। जिम सेंटर में लगाए गए उपकरण मेरठ से मंगाए गए हैं। जिम सेंटर से पुलिस कर्मियों की फिटनेस ठीक हो सकेगी और उनका काम पहले से बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed