फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now it is the turn of the counting of votes

अब मतगणना की बारी, सुरक्षा के किए जा रहे व्यापक इंतजाम

Fri, 04 Mar 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Now it is the turn of the counting of votes
रायबरेली। विधानसभा चुनाव के बाद अब मतगणना की बारी है। जैसे-जैसे मतगणना की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खासकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पाए। इसी कड़ी में एसपी श्लोक कुमार ने शुक्रवार को मतगणना स्थल का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना कराई जाएगी। पैरामिलिट्री फोर्स और सिविल पुलिस के जवान मतगणना ड्यूटी में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

10 मार्च को आईटीआई गोरा बाजार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई जाएगी। सुबह एसपी श्लोक कुुमार ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने देखा कि सुरक्षा के मद्देनजर कहां-कहां पर पुलिस बल की तैनाती की जानी है। अधिकारियों और एजेंटों की इंट्री किस रास्ते से कराई जाएगी। इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों से विचार-विमर्श भी किया। एसपी ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed