फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now hi-tech market committee will be formed in another place

अब दूसरी जगह बनेगी हाईटेक मंडी समिति

Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now hi-tech market committee will be formed in another place
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के करीब 50 हजार से ज्यादा किसानों को जल्द हाईटेक मंडी समिति का लाभ मिलेगा। वजह अब पुरानी मंडी समिति को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

नई मंडी समिति में किसानों को सुविधाएं अधिक देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, ताकि उन्हें धान, गेहूं आदि बिक्री करने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन

इसके लिए मंडी परिषद की अपर निदेशक ने यहां पहुंचकर नई मंडी समिति स्थापित करने के लिए जमीन का जायजा लिया। व्यापारियों से मंडी समिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के मदारीगंज में मंडी समिति है। जगह और सुविधाएं कम होने से किसानों को परेशानी होती है। इसलिए अब मंडी समिति को दूसरी जगह स्थापित करने की तैयारी चल रही है।
किसानों व व्यापारियों को सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए मंडी को दूसरी जगह बनाने के लिए जमीन की खोजबीन की जा रही है। बताते हैं कि इसके लिए पांच बीघा जमीन की जरूरत है।
प्रस्तावित योजना की रूपरेखा का निरीक्षण करने अपर निदेशक मंडी परिषद निधि श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर चंदन पटेल ऊंचाहार पहुंचे। एसडीएम धीरज श्रीवास्तव व तहसीलदार अजय गुप्ता के साथ मंडी समिति का निरीक्षण किया।

एसडीएम से मंडी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए जमीन की बाबत जानकारी ली। बताते हैं कि अपर निदेशक ने हाईवे या लिंक रोड के आसपास पड़ी कई सरकारी जमीन का निरीक्षण किया। तहसीलदार अजय गुप्ता ने बताया कि अपर निदेशक ने मंडी को विकसित करने की योजना का निरीक्षण करने आई थी। मंडी में जगह कम होने की वजह से उसे दूसरी जगह बनाने की योजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed