{"_id":"6a5fca9933f1d3db6108dfe3","slug":"notices-issued-to-18-officials-including-six-ados-for-negligence-raebareli-news-c-101-1-slko1033-163273-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लापरवाही पर छह एडीओ समेत 18 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लापरवाही पर छह एडीओ समेत 18 को नोटिस
Wed, 22 Jul 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की 980 ग्राम पंचायतों से निकलने वाले प्लास्टिक कूड़े के कलेक्शन में सुस्ती मिलने पर छह एडीओ पंचायत समेत 18 कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। छह प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिटों में कूड़े के कलेक्शन की समीक्षा मंगलवार को डीपीआरओ ने की। समीक्षा में करीब 14 क्विंटल प्लास्टिक कचरा ही मिला, जबकि इस माह 40 क्विंटल प्लास्टिक कूड़ा कलेक्शन का लक्ष्य रखा गया है।
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) बनवाए गए हैं। गांवों में निकलने वाले कूड़े को यहां लाकर गीला और सूखा कचरा अलग करने के बाद प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए जिले के जगतपुर, डीह, लालगंज, राही, महराजगंज और शिवगढ़ ब्लॉकों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिटों में पहुंचाना है।
मंगलवार को कूड़ा कलेक्शन की समीक्षा की गई। कूड़ा कलेक्शन की प्रगति खराब मिलने पर जगतपुर, डीह, लालगंज, राही, महराजगंज और शिवगढ़ के एडीओ पंचायतों के अलावा संबंधित पंचायत सचिवों और खंड प्रेरकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। प्रगति में सुधार न आने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।