{"_id":"61cc8e769017161d574dbac4","slug":"notice-to-45-including-district-manager-raibaraily-news-lko6110798168","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन उठान और वितरण में सुस्ती, जिला प्रबंधक समेत 45 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन उठान और वितरण में सुस्ती, जिला प्रबंधक समेत 45 को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों में गेहूं और राशन वितरण में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए डीएसओ विमल शुक्ला ने उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के जिला प्रबंधक समेत करीब 45 अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस दिया है।
31 दिसंबर तक राशन वितरण का काम पूरा करना है, लेकिन बुधवार तक 1145 कोटे की दुकानों में मात्र 627 दुकानों के कोटेदारों ने ही राशन उठान किया है। डीएसओ के गंभीर होने के बाद काम में तेजी आई है।
जिले में पहले चरण में राशन के साथ ही नमक, तेल और चने का वितरण पूरा होने के बाद शासन की मंशा पर 27 से 31 दिसंबर के बीच दूसरे चरण में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों में गेहूं और चावल का मुफ्त वितरण किया जाना है।
विज्ञापन
मंगलवार को डीएसओ ने समीक्षा की थी, जिसमें 1145 कोटे की दुकानों में मात्र 281 दुकानदारों ने ही गोदामों से राशन उठान करके 134 दुकानदारों ने गरीबों में राशन वितरण शुरू किया था।
समीक्षा में खराब प्रगति मिलने के बाद डीएसओ ने उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के जिला प्रबंधक, सभी 18 ब्लॉकों के आपूर्ति निरीक्षकों, आपूर्ति लिपिकों और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों पत्र जारी करके चेतावनी जारी कर दी।
समय से राशन उठान और गरीबों में मुफ्त राशन का वितरण न होने पर संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी। डीएसओ के गंभीर होने के बाद कोटेदारों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को राशन उठान में तेजी आ गई। 1145 कोटे की दुकानों में 627 दुकानदारों ने राशन उठान कर लिया।
जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों में 31 दिसंबर तक राशन वितरण होना है। लापरवाही के कारण राशन उठान लक्ष्य के सापेक्ष न कराने पर जिला प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस देकर चेताया गया है। समय से लक्ष्य के सापेक्ष राशन वितरण कराने के आदेश दिए गए हैं।
विमल शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी