{"_id":"6112a54d8ebc3efcd7196de6","slug":"notice-raibaraily-news-lko5907702125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब्दुल्ला खां फाटक के पास अवैध निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब्दुल्ला खां फाटक के पास अवैध निर्माण सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर के अब्दुल्ला खां फाटक के पास नोटिस के बाद भी मनमाने तरीके से अवैध निर्माण जारी रखने पर मंगलवार को रायबरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में भवन को सील कर दिया। बिल्डर ने नोटिस दिए जाने के बाद चोरी से पहली छत डाल ली। सीलिंग के बाद अवैध भवन को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने सब्जी मंडी के निकट स्थित अब्दुल्ला खां फाटक के पास सज्जाद के अवैध भवन को सील कर नोटिस देकर जवाब मांगा था।
बताते हैं कि नोटिस के बाद भी बिल्डर ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया और पहली छत भी डाल ली। तय समय में जवाब न दिए जाने बाद मंगलवार को अवर अभियंताओं की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन
भवन में कई स्थानों पर सीलिंग का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। आरडीए के सचिव बीपी मौर्या ने बताया कि अब्दुल्ला खां फाटक के पास निर्माण को सील कराया गया है। कई और निर्माण कार्यों को सील कराया जाएगा।