फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   notice

एसीआर में खर्च का स्पष्ट ब्योरा न देने पर चार अध्यापकों को नोटिस

Fri, 28 May 2021 07:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
notice
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में बन रहे अतिरिक्त कक्षा कक्षों (एसीआर) के निर्माण के संबंध में खर्च का ब्योरा देने में लापरवाही बरतने वाले चार अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इन अध्यापकों ने खर्च का ब्योरा स्पष्ट नहीं दिया है। बीएसए ने इन सभी से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कठोर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने 17 मई को अतिरिक्त कक्षा कक्ष के नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण के सत्यापन के लिए बिल वाउचर तथा अपडेट पासबुक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर राही विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोंदवारा की प्रधानाध्यापिका स्नेहलता सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवारी के अवधेश राठौर, कंपोजिट विद्यालय खुरहटी के प्रशांत और प्राथमिक विद्यालय मुलिहामऊ के रत्नेश तिवारी ने समस्त बिल वाउचर और व्यय की गई धनराशि का विवरण उपलब्ध नहीं कराया है।

बीएसए ने इन चारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने कहा है कि सूचनाएं उपलब्ध न कराए जाने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर चारों शिक्षकों से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। समय से स्पष्टीकरण नहीं देने या संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed