{"_id":"dd6d3ead2ab913a1ee5dbcd2bf112773","slug":"not-to-put-goods-on-credit-at-the-store-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार सामान न देने पर दुकान में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार सामान न देने पर दुकान में लगाई आग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सादुल्लापुर निवासी राम खेलावन साहू की खीरों-अतरहर मार्ग पर गांव के पास ही लकड़ी की गुमटी में किराना की दुकान है।
राम खेलावन और उसकी पत्नी अशोक कुमारी दोनों दुकान पर बैठते हैं। अशोक कुमारी के मुताबिक गांव के एक व्यक्ति और उसके साथी ने दुकान से उधार सामान लिया था।
बुधवार रात फिर से दोनों उधार में सामान मांग रहे थे, लेकिन पुराना बकाया चुकाए बिना उधार देने से मना कर दिया गया। इस पर दोनों भड़क उठे। दोनों युवक देख लेने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
रात होने पर दंपती दुकान बंद करके अपने घर चले गए। इसी दौरान दोनों युवक फिर दुकान पर पहुंचे और आग लगा दी। जिससे वहां रखे दो हजार रुपये नगद और 10 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अशोक कुमारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
एसओ आरपी रावत ने बताया कि महिला ने दो युवकों पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।