फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Not attend Election duty

छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत 42 कर्मचारी गैरहाजिर, नोटिस

Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Not attend Election duty
रायबरेली। मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के सातवें दिन बृहस्पतिवार को भी 42 लोग गैरहाजिर रहे। इसमें छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे। गैरहाजिर सभी कर्मचारियों को 18 फरवरी को अंतिम दिन के प्रशिक्षण में शामिल होने का आदेश दिया गया है। प्रशिक्षण में शामिल न होने पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर रखने के लिए नियुक्त 60 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण में बुलाया गया। इसमें छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

डीडीओ एसएन चौरसिया ने प्रशिक्षण में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को कामों की जानकारी दी। मतदान के दिन सुबह से शाम तक केंद्रों पर मौजूद रहने के निर्देश दिए।
मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही पल-पल की खबर उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने गैरहाजिर छह स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को शुक्रवार को प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के सातवें दिन कर्मचारियों को मतदान कराने के टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने कहा कि मतदान कर्मी प्रशिक्षण गंभीरता से लें। कोई बात समझ में नहीं आती है तो मास्टर ट्रेनर से पूछ सकते हैं।
ईवीएम के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। सभी मतदान अधिकारी अपने अपने कार्यों को ईमानदारी से निभाएंगे। पीठासीन अधिकारी को यदि कोई समस्या मतदान केंद्रों पर होती है तो इसकी सूचना जोनल या सेक्टर मजिस्ट्रेट को दे सकते हैं।

सीडीओ प्रभाष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण में आठ पीठासीन अधिकारी, 10 प्रथम मतदान अधिकारी, 14 द्वितीय मतदान अधिकारी और छह तृतीय मतदान अधिकारी प्रशिक्षण लेने नहीं आए। इसके अलावा छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे। सभी को 18 फरवरी के प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed