फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nominations for 3356 positions in the last stage today

अंतिम चरण में 3,356 पदों के लिए नामांकन आज

Thu, 26 Nov 2015 11:38 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
3,356 पदों के लिए दो दिन नामांकनपत्र जमा होंगे। इसमें ग्राम प्रधान के 248 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 3108 पद हैं।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के लिए ब्लॉकों में तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया है। दो दिन नामांकन जमा होने के बाद दो दिन उनकी जांच के बाद चुनाव चिह्न का वितरण किया जाएगा।


अंतिम चरण का मतदान 9 दिसंबर को होगा। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। सभी आरओ और एआरओ को तय समय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन सीटों के लिए होगा अंतिम चरण का नामांकन
ब्लॉक    प्रधान के पद    ग्राम पंचायत सदस्य के पद
सलोन    86    1090
ऊंचाहार    54    676
रोहनियां    26    324
जगतपुर    39    481
दीनशाह गौरा    43    537
कुल    248    3108

चौथे चरण का चुनाव कार्यक्रम
नामांकन    27 व 28 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच    29 व 30 नवंबर
नामवापसी व प्रतीक चिह्न का वितरण    01 दिसंबर
मतदान    09 दिसंबर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद का कहना है कि चौथे चरण में सलोन, ऊंचाहार, रोहनियां, जगतपुर व गौरा में नामांकन होगा।

27 नवंबर से कराने के लिए आरओ व एआरओ को जिम्मेदारी दी गई है। दो दिन नामांकन जमा होने के बाद उनकी जांच के बाद चुनाव चिह्न का वितरण 1 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed