फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   No eligible teacher should be deprived of inclusion in the voters list.

Raebareli News: कोई पात्र शिक्षक मतदाता सूची में शामिल होने से न रहे वंचित

Sat, 18 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 18 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
No eligible teacher should be deprived of inclusion in the voters list.
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के डि-नोवो पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा हुई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 1 नवंबर 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य 30 सितंबर से प्रारंभ हो चुका है। फॉर्म-19 में आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 25 नवंबर को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक रहेगी।
विज्ञापन

डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में प्रतिदिन कार्यालय समय के दौरान फॉर्म–19 जमा किए जाएं। कोई भी पात्र शिक्षक मतदाता सूची से वंचित न रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और त्रुटिहीनता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने राजनीतिक दलों और शिक्षक संघों से अपील की कि वे अर्ह मतदाताओं को जागरूक कर 6 नवंबर तक फॉर्म-19 भरवाने में सहयोग करें। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं एसडीएम, बीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed